भाजपा में कूड़े की समस्या को साफ करने की जिम्मेदारी सपा को उठानी होगी: अखिलेश
- by Aajchi Navi Mumbai
- May 31, 2018
- 810
भाजपा में कूड़े की समस्या को साफ करने की जिम्मेदारी सपा को उठानी होगी: अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महानगरों की सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अधिकांश महानगरों में भाजपा के महापौर थे। वहां भाजपा ने झाड़ू भी हाथ में पकड़ा लेकिन कूड़ा बना रहा। भाजपा में समस्या झाड़ू की नहीं, बल्कि कूड़े की है। इस कूड़े को साफ करने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी को उठानी होगी।
अखिलेश ने शनिवार को नगरीय निकाय चुनावों में जीते नगर पालिका अध्यक्षों, नगर पंचायत अध्यक्षों व सदस्यों का स्वागत किया। पार्टी मुख्यालय में आए नवनिर्वाचित निकाय प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी जीत से पार्टी का सम्मान बढ़ा है। आप समाजवादी पार्टी की बुनियाद हैं। समाजवादी पार्टी आपका हर संभव सहयोग करेगी। साथ ही चेताया कि भाजपा के झूठ से सभी सावधान रहें। यह पार्टी अफवाहें फैलाती है और मुद्दों के साथ खिलवाड़ करती है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई बड़ी है। 2019 में लोकसभा चुनाव को लक्ष्य मानकर कार्यकर्ता जुट जाएं।
अखिलेश ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा जीती नहीं, बल्कि हारी है। समाजवादी प्रत्याशी ईवीएम की तुलना में बैलेट से ज्यादा जीतकर आए हैं। अयोध्या में राम जन्मभूमि वार्ड से समाजवादी पार्टी जीती है। भाजपा ने महापौर चुनावों का इस तरह शोर मचाया जैसे चुनाव सिर्फ नगर निगमों में ही हुआ हो। पूरे राज्य में नगर पंचायत और नगरपालिका परिषद के चुनावों की भाजपा ने चर्चा तक नहीं की। सच्चाई तो यह है कि इन चुनावों में भाजपा बुरी तरह पराजित हुई है। इस अवसर पर विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्वमंत्री राजेंद्र चौधरी, शिव प्रताप यादव, दुर्गा यादव, विधायकगण एसआरएस यादव, अरविंद कुमार सिंह तथा सुनील यादव साजन उपस्थित थे।
संबंधित पोस्ट
सब्सक्राइब करा न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aajchi Navi Mumbai News
Aajchi Navi Mumbai