करण जौहर की शिद्दत में काम करने पर ऐसा बोले वरुण-आलिया
- by Aajchi Navi Mumbai
- May 31, 2018
- 882
करण जौहर की शिद्दत में काम करने पर ऐसा बोले वरुण-आलिया
अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट का कहना है कि उन्हें करण जौहर की आगामी फिल्म शिद्दत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐ दिल है मुश्किल के बाद करण अपनी दूसरी फिल्म शिद्दत बनाने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और श्रीदेवी प्रमुख भूमिका में हैं। हालांकि, अलिया और वरुण दोनों ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की फिल्म के बारे में कुछ पता नहीं है। वरुण ने शुक्रवार को मुंबई में निकलोडियन किड्स च्वॉइस अवॉर्ड्स 2017 के दौरान फिल्म के बारे में कहा, कौन-सी फिल्म? आपको किसने कहा? हमें नहीं पता कि ऐसी कोई फिल्म है। वरुण के साथ स्टूडेंट आॅफ द ईयर, हम्टी शर्मा की दुल्हनिया में काम कर चुकीं आलिया भट्ट ने कहा, आपको किसने कहा? मुझे ऐसी किसी फिल्म के बारे में पता नहीं। आलिया राजी, गुल्ली बॉय और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्में कर रही हैं।
संबंधित पोस्ट
सब्सक्राइब करा न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aajchi Navi Mumbai News
Aajchi Navi Mumbai