समुद्री डाकुओं के हमले की सच्ची घटनाओं पर फिल्म बनाएंगे सिद्धार्थ
- by Aajchi Navi Mumbai
- May 31, 2018
- 1183
समुद्री डाकुओं के हमले की सच्ची घटनाओं पर फिल्म बनाएंगे सिद्धार्थ
TimesPoints

100
सिद्धार्थ रॉय कपूर
बॉलिवुड निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूरफिल्मों के जरिए अलग-अलग तरह के प्रयोग करते रहे हैं। इसी के तहत अब वह थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म सोमालिया के तट पर समुद्री डाकुओं के हमले की सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी।
जानकारी के मुताबिक, फिल्म बनाने के लिए डायरेक्टर विनिल मैथ्यू और पटकथा लेखक सुदीप शर्मा को साइन किया गया है। सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म व्यापारी जहाज चलाने वाले अफसर औदुंबर भोई की सच्ची कहानी से प्रेरित होगी जिनके जहाज और चालक दल के वर्कर्स पर सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने हमला किया था।
सिद्धार्थ रॉय कपूर ने फिल्म को अलग और रोमांचक विषय बताते हुए कहा, 'यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इसे व्यापारी जहाज चलाने वाले युवा भारतीय अफसर के जरिए से कहा गया है। यह एक रोमांचक, नाटकीय और भावनात्मक सफर है जिसे पर्दे पर दिखाने के लिए हमें विनिल मैथ्यू से अच्छा डायरेक्टर नहीं मिल सकता।'
कपूर ने आगे कहा, 'फिल्म के पटकथा लेखक के रूप में सुदीप का हमारे साथ होना भी हमारे लिए बड़े फायदे की बात है।' इस फिल्म के साल 2018 में रिलीज होने की संभावना है। बता दें, विनिल मैथ्यू 'हंसी तो फंसी', 'एनएच10' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं।

संबंधित पोस्ट
सब्सक्राइब करा न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aajchi Navi Mumbai News
Aajchi Navi Mumbai